August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

स्मार्ट मीटर के विरोध में वार्डवार अभियान चलाएगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, उपभोक्ताओं से भरवाए जाएंगे आवेदन

दल्ली राजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा की मासिक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। बैठक में नगर के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अनेक बिजली उपभोक्ताओं के बिल में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। बढ़े हुए बिजली बिल से आम उपभोक्ता परेशान हैं और लगातार स्मार्ट मीटर को हटाकर उसके स्थान पर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग कर रहे हैं।उपभोक्ताओं की इस मांग को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया कि आगामी दिनों में दल्ली राजहरा शहर के प्रत्येक वार्ड में अभियान चलाकर उन सभी बिजली उपभोक्ताओं से आवेदन भरवाए जाएंगे, जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। आवेदन के माध्यम से स्मार्ट मीटर को हटाकर पुनः पुराने मीटर लगाए जाने की मांग की जाएगी।यह अभियान मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की देखरेख में संचालित किया जाएगा। उपभोक्ताओं से प्राप्त सभी आवेदन एकत्रित करने के बाद उन्हें विद्युत विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात बिजली उपभोक्ताओं को साथ लेकर स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिल की समस्या के विरोध में एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने की तैयारी की जाएगी।आम उपभोक्ताओं के हक के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष तेज करें : विधायक अनिला भेड़ियाबैठक में क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और उपभोक्ताओं में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा करना कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी है।विधायक ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को समझें, उनके आवेदन भरवाएं तथा उनकी आवाज को मजबूती से विद्युत विभाग एवं सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आम जनता के हितों की लड़ाई को और तेज करना होगा तथा संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करते हुए आगामी आंदोलन को प्रभावी एवं व्यापक रूप देना होगा।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान होने तक कांग्रेस पार्टी लगातार उनकी आवाज उठाती रहेगी। स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को एकत्रित कर शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं के साथ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।ये रहे उपस्थितमासिक बैठक में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष अभय सिंह, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष काशी निषाद, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, मजदूर नेता तिलक मानकर, विवेक मसीह, चंद्रप्रकाश सिन्हा, संतोष घराना, दिनेश उर्वशा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के. ईश्वर राव, श्रीनिवास, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, जगदीश श्रीवास, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, पार्षद प्राची सिन्हा, सुमरित उर्वशा, रोशन पटेल, पूर्व पार्षद श्रुति यादव, नूरजहां बेगम, मालती केरकेट्टा, अमरौतिन ठाकुर, रुक्मणी प्रधान, सन्नी जायसवाल रामजतन भारद्वाज, अजय छाजेड़, मुकेश देवगन, महेंद्रन अप्पू, सुरेश ठाकुर, जागेश्वर यादव, कृष्ण यादव, भूपेंद्र दिल्लीबार, अनूप बाम्बेश्वर, फ्रांसिस कालिन, राकेश जायसवाल, राजू विनायक, अशोक भुआर्य, प्रवीण शर्मा, राघवेंद्र ठाकुर, अजय नोन्हरे, नितेश बाम्बेश्वर, हीरालाल पवार, जयप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्रीनिवास ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा बैठक के समापन की घोषणा की।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें