आज दिनांक 04/08/2026 दोपहर 12 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ो मजदूर साथी माइंस ऑफिस चौक पहुंच कर धरना प्रदर्शन माइंस ऑफिस गेट के सामने माइंस के विभिन्न मांगों को लेकर किये। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता आज सुबह 10 बजे से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय दल्ली राजहरा में एक साथ एकत्रित हो कर बाईक रैली के माध्यम से लगभग 11:30 के आस पास जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय से माइंस ऑफिस चौक के लिए निकले और माइंस ऑफिस चौक पहुंच कर मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर माइंस ऑफिस गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे और जम कर नारा बाजी करने लगे जिसमे मुख्य रूप सर जन मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद… जगननाथ प्लांट में केंद्रीय वेतन मान लागू करो… समस्त ठेका श्रमिको को नाईट एलाउंस 180 रु किया जाए…सभी ठेका श्रमिको को 150 रु माइंस एलाउंस देना होगा…सभी ठेका श्रमिको को OPD के साथ IPD मेडिकल सुविधा देना होगा…माइंस में बन्द पड़े काम को चालू करो… ठेका खत्म होने के पहले ठेका प्रक्रिया को पूरा कर ठेका श्रमिको को रेगुलर काम दो के साथ अन्य प्रमुख नारों से माइंस ऑफिस चौक गूंज उठा घण्टो प्रदर्शन के पश्चात जन मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल जिसमे कॉ बसन्त रावटे, सरकार दादा, मूलचंद चन्देल, महेंद्र गंजिर, ईशवर निर्मलकर को माइंस के सक्षम अधिकारियों द्वारा माइंस ऑफिस में बुलाया गया और प्रतिनिधि मंडल ने ठेका श्रमिको के विभिन्न मांगों को अधिकारियों के बीच मांग पत्र में प्रमुख मांग को व मौखिक रूप से अन्य मांगों को सहायक प्रबन्धन शैलेश पटनायक के सामने रखे जिसमे अधिकारी द्वारा कुछ दिनों का समय मांगा गया।जिसमे प्रमुख मांग 01 दल्ली माइंस के हितकसा डेम का कार्य 07 जुलाई 2026 को समाप्त होरहा है उसमें काम करने वाले श्रमिको को 23/11/2022 को हुए समझौते अनुसार बारह माह काम दिया जाए।(02) आई ओ सी राजहरा में सभी विभागों के कैंटीन का ठेका जल्दी कर काम चालू किया जाए।(03) बी एस बी के प्लांट का निविदा जल्दी कराया जाए।(04) KCS (कुमार कार्गो) के बन्द पड़े क्रेशर प्लांट को जल्दी चालू किया जाए।(05) KCS बन्द पड़े ओवर बर्डन के कार्य को चालू किया जाए।(06) आई ओ सी राजहरा के BEML मार्क के कार्य समाप्ति दिवस 15/09/2026 के पहले तत्काल निविदा कराया जाए।ये मांग सौपे गए मांगपत्र पर दर्शाया गया है और इसके अलावा अन्य मुद्दों पर मौखिक चर्चा किया गया।इस धरना प्रदर्शन में जन मुक्ति मोर्चा के जीत गुहा नियोगी शत्रुधन साहू, महेंद्र कुमार साहू, चन्द्रशेखर यादव, महेश कोला, दयालु भंडारी, ग्रिजेश नायक, के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।…Jmm bulletins…
















