October 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है नहीं दिखा करवा चौथ का चांद, फोटो-वीडियो में चांद देखकर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत* महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत

पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,

अंतरित पंजीयन के लिए शेष पात्र किसान पहले च्वाइस सेंटर से बनवाएं फार्मर आईडी

सवांददाता – सरोजकुमार चौहान

कोरबा, / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत जिले के 79,138 लाभार्थी कृषक परिवारों के बैंक खातों में 24वीं किस्त के रूप में कुल ₹15.94 करोड़ की राशि अंतरित की गई है।पीएम-किसान भारत सरकार की शत-प्रतिशत वित्त पोषित केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसके तहत पात्र कृषक परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में ₹2,000 की राशि चार माह के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना में किसान परिवार से आशय पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है। पात्र परिवारों की पहचान योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन द्वारा की जाती है।योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र कृषक परिवारों का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग तथा भूमि अभिलेख एकीकरण (लैंड सीडिंग) की प्रक्रिया पूर्ण होना आवश्यक है। पंजीयन से वंचित पात्र किसान च्वाइस सेंटर जाकर पहले अपनी फार्मर आईडी बनवाएं। इसके बाद वे पीएम-किसान योजना के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें