
20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं सक्रिय, दर्शन बालोद के प्रधान संपादक को मिली नई जिम्मेदारी; गंभीरता और ईमानदारी से दायित्व निभाने का लिया संकल्पजगन्नाथपुर/बालोद। जिले के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी एवं दर्शन बालोद मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक यादव को ओबीसी महासभा में प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं।ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम द्वारा 2 नवंबर, सोमवार को दीपक यादव को नियुक्ति पत्र जारी कर प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के बाद उन्हें संगठन की गतिविधियों, विचारों और सामाजिक मुद्दों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने लाने की जिम्मेदारी मिली है।अपनी नियुक्ति पर दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष सहित ओबीसी महासभा के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी गंभीरता, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे। संगठन के उद्देश्यों एवं गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक विषयों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे।दीपक यादव की इस नियुक्ति पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।













