October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन *बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन* चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, *दल्ली-बालोद मार्ग पर नया टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट की मांग, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

प्रशासन की संवेदनशीलता से खिले चेहरे, सुनीता को मौके पर मिला राशन कार्ड

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू किया गया ‘सुशासन तिहार’ आम जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है। नगर पालिका भाटापारा के इतवारी राम यादव शासकीय विद्यालय में आयोजित विशेष शिविर में उस समय प्रशासन का मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला, जब स्थानीय निवासी सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड संबंधी समस्या का समाधान चंद मिनटों में ही कर दिया गया। लंबे समय से परेशान सुनीता ने जब शिविर में अपना आवेदन प्रस्तुत किया, तो अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पात्रता की जांच की और मौके पर ही नया राशन कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। हाथों-हाथ राशन कार्ड पाकर भावुक हुई सुनीता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि सरकारी काम इतनी पारदर्शिता और तेजी से होगा।मुख्यमंत्री के ‘अंत्योदय’ के संकल्प को धरातल पर उतारते इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता एक ही छत के नीचे तमाम सरकारी सेवाओं की उपलब्धता रही। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी के कारण आवेदनों का सत्यापन और मिलान बिना किसी विलंब के संपन्न हुआ। शिविर में न केवल राशन कार्ड, बल्कि पेंशन, राजस्व और अन्य नागरिक सेवाओं के लिए पहुंचे दर्जनों लोगों के चेहरे उस वक्त खिल उठे जब उनके काम बिना दफ्तरों के चक्कर काटे संपन्न हो गए। हितग्राहियों का कहना है कि प्रशासन का यह ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान मॉडल जनता के बीच शासन के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रहा है। सुनीता जायसवाल जैसी अनेक महिलाओं ने इस पहल को सुशासन का असली प्रतीक बताते हुए कहा कि अब आम आदमी को अपने हक के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें