October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन *बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन* चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, *दल्ली-बालोद मार्ग पर नया टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट की मांग, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

*दल्ली-बालोद मार्ग पर नया टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट की मांग, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

*जामही के पास टोल वसूली से लोगों में रोष, राजनांदगांव-दुर्ग की तर्ज पर स्थानीय वाहनों को छूट देने की उठी मांग**दल्ली राजहरा।*दल्ली राजहरा से बालोद मुख्य मार्ग में शुरू किए गए टोल प्लाजा में नगरवासियों को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को रायपुर स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य अभियंता को अवगत कराते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को दल्ली-बालोद मुख्य मार्ग में ग्राम पंचायत जामही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा टोल प्लाजा शुरू किया गया है, जिसमें स्थानीय लोगों से भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में अत्यंत रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा क्षेत्र में जनसंख्या लगातार कम होती जा रही है। सुविधा और रोजगार के अभाव में लोग लगातार पलायन कर रहे हैं। उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा भी यहां अन्य शहरों की तुलना में बेहतर तरीके से नहीं मिल पा रही है। लोगों की आय में अपेक्षा अनुरूप वृद्धि भी नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में दल्ली-बालोद मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों पर टैक्स जैसा अतिरिक्त भार डालना बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिस तरह राजनांदगांव टोल प्लाजा और भिलाई से राजनांदगांव जाने वाले मुख्य मार्ग में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा संचालित टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट दी गई है, ठीक उसी तर्ज पर यहां के लोगों की स्थानीय परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जनभावना के अनुरूप इस टोल प्लाजा में भी स्थानीय वाहनों को टोल टैक्स से माफ किया जाए।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें