August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

हांडीटोला में गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय की थीम पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 1312 आवेदनों पर हुई कार्रवाई

मोहला | सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत हांडीटोला में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ‘गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक न्याय’ की थीम पर आधारित यह विशेष शिविर दिव्यांगजनों को समर्पित रहा, जहाँ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों पर त्वरित कार्रवाई की।शिविर में हांडीटोला क्लस्टर की 17 ग्राम पंचायतों, जिनमें सिंघाभेड़ी, आमाटोला, लाताकोड़ों, रेंगाकटेरा, जोरातराई, बांधाबाजार और गुंडरदेही शामिल हैं, से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे। कार्यक्रम के दौरान कुल 1312 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर प्रशासन ने तत्काल निराकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को ट्राय साइकिल, बैसाखी और मोटराइज्ड उपकरण दिए गए, जबकि शिक्षा विभाग ने प्रतिभावान एवं दिव्यांग छात्रों को सम्मानित किया। पंचायत विभाग ने ग्रामीणों को राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड और प्रधानमंत्री आवास की चाबियाँ सौंपी। साथ ही, लखपति दीदी योजना और महिला कोष के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण हेतु ऋण एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए।स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड और नवविवाहित दंपत्तियों को दांपत्य श्रृंगार पेटी वितरित की, वहीं उद्यानिकी और मत्स्य विभाग ने फलदार पौधों और आइस बॉक्स के जरिए हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल ऋण पुस्तिकाएं भी प्रदान की गईं। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने काफी सराहा और नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।शिविर में भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता गांधी साहू, जनपद अध्यक्ष पुनाऊ राम फुलकावरे, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर सहित अपर कलेक्टर जीआर मरकाम और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विभिन्न विभागीय स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों को कृषि, जल संसाधन, विद्युत और वन विभाग जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें