October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन *बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन* चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, *दल्ली-बालोद मार्ग पर नया टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट की मांग, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

*बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन*

*विशेषज्ञ डॉक्टर सरकारी वेतन लेकर प्राइवेट में कर रहे नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के खिलाफ युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा**बालोद।*बालोद जिले का एकमात्र जिला अस्पताल आज सिर्फ दिखावे का अस्पताल बनकर रह गया है। सुविधा के नाम पर यह अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर है। जिले के लोगों को सर्वसुविधायुक्त इलाज देना जिसका काम था, वहां सुविधा शून्य के बराबर है।इसी अव्यवस्था और लापरवाही के खिलाफ आज युवा कांग्रेस के साथियों ने जिला अस्पताल बालोद के मुख्य गेट के सामने बैठकर अस्पताल प्रबंधन को आइना दिखाने का काम किया।युवा कांग्रेस का आरोप है कि अस्पताल में करोड़ों रुपये की मशीनें लाकर रखी गई हैं, जो बिना उपयोग के सिर्फ धूल खा रही हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर राज्य सरकार से मोटी सैलरी ले रहे हैं, लेकिन नौकरी प्राइवेट अस्पतालों में कर रहे हैं। मरीजों को न तो समय पर डॉक्टर मिल रहे हैं और न ही जांच की सुविधा। आते ही सीधे रेफर कर दिया जाता है, जिससे गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों में लूट का शिकार होना पड़ रहा है।इन्हीं तमाम शिकायतों को लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर सांकेतिक शव रखकर जिला अस्पताल की बदहाली पर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की।युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही जिला अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई, मशीनों को चालू नहीं किया गया और मरीजों को जिले में ही इलाज नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें