October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन *बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन* चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, *दल्ली-बालोद मार्ग पर नया टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट की मांग, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

जमही टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को निःशुल्क आवागमन की सुविधा देने की मांग : रतिराम कोसमा

दल्ली राजहरा। जमही टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा वाहनों से टोल वसूली प्रारंभ किए जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं स्थानीय वाहन मालिकों के सामने आवागमन को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा टोल प्लाजा को पत्र जारी कर टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में निवास करने वाले लोगों के वाहनों के लिए मासिक पास बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था के मद्देनजर दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय नागरिकों के हित में महत्वपूर्ण पहल की है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा से मुलाकात कर जमही टोल प्लाजा से संबंधित समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों से टोल शुल्क नहीं लिया जाए तथा उन्हें अपने निजी वाहनों से निःशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान की जाए।कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि दल्ली राजहरा, कुसुमकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक नागरिकों को दैनिक कार्यों, रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए नियमित रूप से इस मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों से बार-बार टोल शुल्क वसूला जाना उनके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासियों को राहत देना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपने ही क्षेत्र में आवागमन के लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने तत्काल अपने निजी सहायक को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को बुलाकर इस विषय पर चर्चा करने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का उचित समाधान निकालकर आम नागरिकों को आवागमन में राहत प्रदान की जा सके।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा के त्वरित संज्ञान एवं सकारात्मक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कमेटी ने आशा जताई कि जिला प्रशासन के प्रयासों से शीघ्र ही इस समस्या का समाधान निकलेगा तथा दल्ली राजहरा, कुसुमकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के वाहन मालिकों को जमही टोल प्लाजा पर नियमानुसार निःशुल्क आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि स्थानीय नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से आवाज उठाना उसकी प्राथमिकता है। कांग्रेस कमेटी इस विषय पर आगे भी आवश्यक पहल करती रहेगी। प्रतिनिधि मंडल में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि जायसवाल जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बॉम्बेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवराज साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शर्मा कुलदीप नोन्हारे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव अनूप बाम्बेश्वर संजय सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कृष्णा यादव विशेष रूप से उपस्थित थे

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें