August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया

खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल दिनांक 08-08-2026 को खदान मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य महाप्रबंधक खदान से उनके कार्यकाल में सौजन्य भेंट किया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके द्वारा आईओसी और राजहरा नगर के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए उनका अभिवादन किया। मुश्ताक अहमद ने आगे बताया कि आईओसी राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार का स्थानांतरण भिलाई हो गया है। आर बी गहरवार जितने भी वर्ष राजहरा आईओसी में कार्य किया है उन्होंने कंपनी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी इमानदारी के साथ किया है। उनके मुख्य महाप्रबंधक रहते हुए राजहरा नगर को *पैलेट प्लांट* मिला और जो आज सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और इसमें नगर के बेरोजगारों को रोजगार भी मिला है। मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार के रहते दल्ली यंत्रीकृत खदान में *एस बी यू 02* भी प्रारंभ हुआ और आज पूर्ण होने की स्थिति में है। मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के नेतृत्व में ही *कलवर खदान* चालू हुआ और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। खदान का प्रोडक्शन भी इन्होंने खदान के नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों से सामंजस्य स्थापित कर *प्रोडक्शन* भी बढ़ाया है। जो चैलेंज इनको मिलें हैं उसको इन्होंने पूरा किया है। कभी कंपनी से कोई शिकायत नहीं किया है। चूंकि आर बी गहरवार पहले राजहरा खदान में कार्य कर चुके थे इसलिए इनका सभी नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों से अच्छा संबंध था जिसका लाभ भी इनको आईओसी को सफलतापूर्वक चलाने में मिला है। आर बी गहरवार के प्रयासों से ही राजहरा टाउनशिप की आधी *सड़कें* भी बनीं है जोकि नगर वासियों की वर्षों की मांग को पूरा किया गया है। और अभी जो आधी सड़कें टाउनशिप की नहीं बन पाई है उसके लिए भी भिलाई से बजट मांगा गया है। और बजट की स्वीकृति भी जल्द ही मिल जायेगा और टाउनशिप की पूरी सड़कें बनकर तैयार हो जायेगी। अभी बनी सड़कों के निर्माण में कहीं कहीं मापदंडों का पालन नहीं हुआ है उसकी शिकायत भी मुख्य महाप्रबंधक खदान से किया गया है जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य महाप्रबंधक खदान ने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच कर तत्काल उचित कार्यवाही करें।मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार के समय में ही दल्ली यंत्रीकृत खदान में वाशिंग प्लांट का भी एप्रवूल हुआ है जिससे दल्ली यंत्रीकृत खदान की भी आयु बढ गई है। और इससे नगर में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे जिससे शहर बसा रहेगा। संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक खदान ने बहुत से कार्य किए हैं और बहुत से कार्यों को करना अभी बाकी है किंतु कंपनी द्वारा ईनका स्थानांतरण भिलाई कर दिया है तो आने वाले समय जो नये मुख्य महाप्रबंधक पदभार ग्रहण करेंगे तो उनसे सभी को उम्मीद रहेगी कि अधूरे कार्यों को उनके द्वारा पूरा किया जावेगा और कंपनी हित,नगर हित , कर्मचारी हित और ठेका श्रमिकों के हित में कार्य किए जायेंगे। संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संघ के प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद, महेंद्र साहू, शेखर निर्मलकर, उमेश यदु, रजनीश जरयाल, शिवकुमार नायक और विशेष रूप से इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष अभय सिंग उपस्थित थे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें