
विधायक अनिला भेंडिया ने अपने विधायक निधि से आदिवासी बाहुल्य विकास खंड डौंडी के ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अपने मुख्य अतिथि के आसंदी से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की। केंद्र व राज्य की भाजपा में रोजगार का अभाव – विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश के पढे लिखे युवा बेरोजगार रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पा रही है और जो सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करवा सकती उसे सरकार में रहनें का कोई अधिकार नहीं, उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। मंहगाई से आम जनता परेशान :- विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है तब से मंहगाई ने अपनी चरमसीमा पार कर दी है। आज तमाम खाने के समानों, गैस सिलेंडर, बिजली का बिल, पैट्रोल सहित अन्य सभी समानों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को अपने परिवार के भरणपोषण को लेकर काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। कांग्रेस के शासन काल में जो खाने के समानों की कीमत थी उससे कहीं ज्यादा आज कीमतें बढ़ गई है। कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर का रेट 400 रुपए हुआ करता था जो आज 1200 सौ रुपए हो गया है। वहीं पैट्रोल व डीजल के दाम 50 – 60 रुपए थे जो आज 100 रुपए से भी अधिक हो गए है। कांग्रेस की सरकार में 300 यूनिट तक बिजली फ्री थी जिससे लोगों का बिजली बिल 200 – 300 आया था जो आज लगभग 1000 रुपए आता है। सरकार सभी के घरों मे स्मार्ट मीटर लगा रही है ताकि लोगों के घरों का बिजली बिल ज्यादा आये। स्मार्ट मीटर ज्यादा तेजी से घुमता है इससे बिजली बिल बहुंत ज्यादा आ रहा है। कांग्रेस सरकार के इस स्मार्ट मीटर का खुलकर विरोध कर रही है मैं आम जनता से आग्रह करती हूं की वे भी स्मार्ट मीटर का खुलकर विरोध करें और अपने घरों मे स्मार्ट मीटर लगानें मत दें। भाजपा सरकार के पास पैसों का अभाव :- विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की सरकार के पास पैसों का अभाव है, जिसके चलते भाजपा सरकार ना तो विधायकों की निधि पूरी दे पा रहे हैं और ना ही पंचायतों, जनपद व जिला पंचायतों, महापौर, अध्यक्षों व पार्षदों को उनकी निधि उपलब्ध करवा पा रही है। जिसके चलते उक्त सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र का विकास नहीं करवा पा रहे हैं। विधायक ने कहा की इस बात को लेकर भाजपा के भी तमाम जनप्रतिनिधि अपनी सरकार से काफी नाराज है। बहुंत से काम आधे अधूरे :- विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की आज सड़क, पूल पूलिया, अनेकों भवनें, जैसे तमाम निर्माण कार्य आधे अधूरे पड़े हुए है। प्रदेश की भाजपा सरकार के पास बजट की बहुंत कमी है। भाजपा सरकार खुला रही शराब दुकानें :- विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की कांग्रेस सरकार स्कूल व कांलेज खुलवती थी ताकि बच्चे पढेलिखे और अपना मुकाम हासिल करें। परंतु वहीं भाजपा सरकार हर जगह शराब दुकानें खुलवा रही है। हर गली मुहल्ले में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। बच्चे, युवा सभी में नशे की आदत हो चूकी है। छत्तीसगढ़ सरकार शराब बेचकर अपनी कमाई करने मे लगी है उसे बच्चे और युवाओं के भविष्य की कोई चिंता ही नहीं। कांग्रेस सरकार में लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाए :- विधायक अनिला भेंडिया ने कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार नें महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए बहुंत सी योजनाओं को प्रारंभ किया गया, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बने और आर्थिक रुप से मजबूत बन सके। इसके लिए कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को अलग अलग क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार भी उपलब्ध करवाए गए, महिलाएं अपने ही गांव मे रहकर रोजगार करती थी और आर्थिक रुप से मजबूत भी हो रही थी। परंतु भाजपा सरकार ने उन तमाम योजनाओं को बंद कर महिलाओं के रोजगार को छीन लिया है। इन कार्यों का किया गया लोकार्पण व भूमिपूजन :- विधायक अनिला भेंडिया द्वारा ग्राम पंचायत लखमाटोला में रंग मंच का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत गुदुम में यात्री प्रतिक्षालय का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत पुसावड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण व सीसीरोड़ का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत मरकाटोला में रंगमंच का भूमिपूजन, ग्राम सालहेटोला में शेड़ निर्माण का भूमिपूजन, ग्राम कोंडेकसा में महिला समितियों को सिलाई मशीन भेंट, ग्राम पंचायत बिटाल में शीतला मंदिर व हल्बा समाज भवन में बाऊंड्रीवाला का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश राजपूत, पूर्व जनपद सदस्य कोमलेंद्र चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा अध्यक्ष रतीराम कोसमा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, पूर्व पार्षद के ईश्वर राव, रामजतन भारद्वाज सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सरपंच, पंच व ग्रामीण जन उपस्थित थे।














