November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दीपक यादव बने ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,

तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार टीकम पिपरिया का सम्मान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सभागार में हुआ आगासदिया व वैभव प्रकाशन का संयुक्त आयोजन

बालोद। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था आगासदिया एवं वैभव प्रकाशन रायपुर का संयुक्त आयोजन 5 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष रायपुर के आवास स्थित सभागार में रखा गया। इसमें बीते तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार बालोद निवासी टीकम पिपरिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह थे। अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की। आगासदिया के अध्यक्ष डॉ परदेसी राम वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। वैभव प्रकाशन के सलाहकार डॉ सुधीर शर्मा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका डॉ रजनी नेल्सन की किताब सुरंग के सातरंग, डॉक्टर शिरोमणि माथुर की किताब अंतरज्योति तथा दिनेश चौहान की किताब कुछ प्रसिद्ध कहानी एवं लोककथाओं का छत्तीसगढ़ी अनुवाद का विमोचन भी किया गया। साथ ही साहित्यकार कैलाश चंद्र जैन बरमेचा, यमुनोत्री वर्मा का भी सम्मान किया गया। समान पत्र में प्रसिद्ध लेखिका व शिक्षाविद डॉक्टर रजनी नेल्सन ने कहा कि टीकम पिपरिया बीते तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वे नईदुनिया, हरिभूमि, दैनिक छत्तीसगढ़ जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में एक नियमित पत्रकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। नईदुनिया भिलाई व रायपुर में सीनियर सब एडिटर के पद पर रहते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया है। इसके अलावा खासतौर पर बालोद जिला की समस्याओं सहित विभिन्न गतिविधियों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया है। वे न केवल कुशल पत्रकार हैं, बल्कि समसामयिक विषयों पर लिखने वाले कवि व अच्छे साहित्यकार भी हैं। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक व धार्मिक गतिविधियों में वे लगातार भाग लेते हैं। मूलतः ग्राम कोड़ेवा जिला बालोद निवासी टीकम पिपरिया वर्तमान में बालोद में निवासरत हैं और सिटी प्रेस क्लब बालोद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक गिरीश पंकज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुशील त्रिवेदी, वरिष्ठ साहित्यकार व कवि मीर अली मीर, डॉ डीपी देशमुख, सीताराम साहू श्याम, इंटरनेशनल खेल कमेंटेटर जसवंत क्लॉडियस, बाल साहित्यकार कमलेश चंद्राकर, रामसेवक वर्मा, चोवाराम वर्मा, सुधा वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार बोधन भट्ट, एससी पॉल दंपति, आशुतोष माथुर, महेश वर्मा, स्मिता वर्मा आदि उपस्थित थे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें