November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दीपक यादव बने ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,

कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

कोरबा / कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न संस्थानों के सघन निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तानाखार अंतर्गत ग्राम माँझीपारा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषक चौपाल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषक चौपाल के संचालन, किसानों के पंजीयन की प्रगति तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पंजीयन अभी तक नहीं हो पाया है, उनका चिन्हांकन कर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के माध्यम से शीघ्र पंजीयन पूर्ण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए किसानों को योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने तथा उन्हें योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों से कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी कृषक चौपाल के माध्यम से प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सीईओ श्री प्रतीक जैन, एसडीएम पोंड़ीउपरोड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें