August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

*छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने सोमवार को अपने कार्यालय स्थित खाली स्थान पर वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित कर सुरक्षित रखने का संकल्प लिया,पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने सभी को अपने अपने वार्डो, घरों मोहल्ले में सभी को पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर प्राकृतिक संसाधन मिल सकें।वृक्षारोपण अभियान में संगठन के सभी पदाधिकारी के साथ पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर जी, ललन साहू, श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, कोषाध्यक्ष राजाराम बरगद,राजेश , नम्मू यादव,राधे श्याम खरे, भुनेश्वर, मेहतरु,अनिल ब्रह्मे,हितेश,योगेश,बंटी, विक्की,पंकज,मोहित एवं सभी पदाधिकारि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें