August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

देवपांडूम में छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित टिकेश कुमेटी का भव्य अभिनंदन, संजय बैस की पहल से 24 घंटे में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं

देवपांडूम (डौंडी)। डौंडी विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एवं जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवपांडूम में छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित युवा टिकेश कुमेटी के सम्मान में पूरे गांव द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ समाजसेवी शमशेर खान, देवराज जैन एवं पुष्पजीत बैस भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संजय बैस सहित उपस्थित अतिथियों ने टिकेश कुमेटी का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मान कर उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में संजय बैस ने कहा कि ग्रामीण अंचल के युवाओं की मेहनत और लगन आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन रही है। टिकेश कुमेटी की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी शासकीय सेवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।अभिनंदन समारोह के बाद ग्राम पंचायत के पंच छतर कुमेटी ने ग्रामीणों की ओर से गांव की मूलभूत समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की सीसी सड़क को खोद दिया गया है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ देवपांडूम झरना घूमने आने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव की एकमात्र सौर ऊर्जा आधारित पेयजल योजना का पंप खराब पड़ा है तथा पानी की टंकी का ढक्कन भी नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को मजबूरी में कुएं का पानी पीना पड़ रहा है। आदिवासी बहुल इस अंतिम गांव की समस्याओं की लगातार अनदेखी होने से ग्रामीणों में नाराजगी थी।ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संजय बैस ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर सीसी सड़क की तत्काल मरम्मत तथा पेयजल व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उनकी पहल का परिणाम यह रहा कि अगले ही दिन प्रशासन और विभागीय अमला देवपांडूम पहुंचा तथा खोदी गई सीसी सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराया गया। साथ ही खराब पंप हाउस को सुधारकर गांव में पुनः शुद्ध पेयजल आपूर्ति भी शुरू कर दी गई।समस्याओं का त्वरित समाधान होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संजय बैस का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से लंबित समस्याओं का इतनी शीघ्र निराकरण होना जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और प्रशासन की सक्रियता का सकारात्मक उदाहरण है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें