August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

नमस्ते योजना के तहत वेस्ट पिकर्स को मिला प्रशिक्षण, सुरक्षित एवं सम्मानजनक आजीविका की ओर बढ़े कदम

दल्ली राजहरा। नपा दल्ली राजहरा में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार नपा अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे के मार्गदर्शन में मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (नमस्ते) योजना अंतर्गत वेस्ट पिकर्स के क्षमता विकास एवं सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीमा बक्शी ने बताया कि नमस्ते योजना के माध्यम से वेस्ट पिकर्स को प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सामाजिक सम्मान प्रदान कर उन्हें स्वच्छ भारत मिशन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत वेस्ट पीकर्स, सीवर एवं सेप्टिक टैंक सफाई कार्य करने वाले सफाई कर्मियों के साथ साथ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण का उपयोग कर पूर्ण रूप से मशीनीकृत ढंग से कार्य करने हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान करते हुए नमस्ते ( नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम) योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से दैनिक कार्यों के प्रति विशेष दक्षता प्रदान करना, कार्य कुशलता बेहतर करना, शून्य मृत्यु दर, सुरक्षा, प्रशिक्षण, स्व रोजगार, पात्रता और सहायता पहुंचाना है। साथ ही स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मैन्युअल स्कैवेंजिंग को समाप्त करना है। यह योजना स्वच्छता कर्मचारियों को प्रशिक्षित करती है, उन्हें सुरक्षा किट (PPE) प्रदान करती है और उनका कौशल विकास कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर देती है। यह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित है। उक्त कार्यशाला में नपा दल्ली राजहरा के स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, स्वच्छता प्रभारी सतीश चंद्राकर, पीआईयू विक्रांत साहू, काम फाउंडेशन के संचालक जयंत कुमार, समस्त सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें