August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता
राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

मानव संसाधन विभाग लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह जयप्रकाश ( महाप्रबंधक राजहरा खान समूह ) के कर कमलो से राजहरा क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ

।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय प्रकाश ( महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ) विशेष अतिथियों में बिपिन कुमार, डिप्टी कमांडेंट के के वानखेन एन के साहू , मनीष जायसवाल, एसपी सिंह , एसके व्यास , प्रवीण मराठे नीतिश छत्रिय शैलेंद्र पटनायक, , तन्मय ,शिरीन , एवं अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी मुरलीधर चंद्राकर घनश्याम पारकर संतराम साहू एवं श्रमिक संगठन की ओर से तिलक मानकर राजेंद्र बेहरा ,मुस्ताक अहमद एवं संतोष देवांगन उपस्थित थे ।यह खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 18 मई 2026 से दिनांक 08 जून 2026 तक नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया था ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि जयप्रकाश ने बच्चों और अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है मन को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को भी स्वस्थ रखना आवश्यक है । जिसके लिए खेल सबसे महत्वपूर्ण योगदान देता है ।खेल से शरीर में स्फूर्ति आती है मन में एकाग्रता आता है। खेल के कारण शरीर से निकले हुए पसीने के बाद शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है । जिससे बीमारियां स्वस्थ शरीर से कोसों दूर भागती है । इसके लिए आपके खेल प्रशिक्षक का बहुत बड़ा योगदान है। जिस तरह उन्होंने आपके प्रतिभाओं को निखारने के लिए मेहनत की है उसे आपको भविष्य में भी बनाए रखना है । एक ऐसी विधा है जिसका अभ्यास आप जितनी ज्यादा करेंगे आपकी कला में उतनी ही निखार आता जाएगी ।तभी ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फलीभूत होगा । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन मानव संसाधन विभाग की ओर से किया गया ।जिसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है हमारे प्रशिक्षक गन की वे लगातार मेहनत करते हुए आपलोगों को बहुत अच्छी प्रशिक्षण दिए हैं और उम्मीद है कि आप इस प्रशिक्षण से लाभान्वित होंगे और अपने कला को निखारने में सफल हुए होंगे । वार्षिक परीक्षा के बाद आपलोगों की छुट्टी हो जाती है । शहर के विकास के लिए खेल का बहुत ही बड़ा योगदान है ।दल्ली राजहरा के खिलाड़ी अपना खेल का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ अपना प्रदर्शन कर चुके हैं बल्कि अनेक मैडल और उपाधि भी प्राप्त कर चुके हैं । आप सभी बच्चे आगे जाकर अपना शहर देश का नाम रोशन कर सकेंगे यही मेरी शुभकामनाएं हैं ।*शैलेश पटनायक* ने स्वागत भाषण में कहा कि सेल महारत्न कंपनी के हमारे राजहरा लौह अयस्क खदान समूह का यह 56 वॉ समर कैंप का आयोजन है जो बहुत ही बेहतरीन ढंग से संपन्न हुआ है। इस आयोजन में हमारे मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार जी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से समर कैंप का आयोजन हुआ है जिसमें हमारे अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण समर्थन रहा है । यह आयोजन सिर्फ मानव संसाधन विभाग का आयोजन नहीं है बल्कि लौह अयस्क खदान समूह के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग का आयोजन है जिसमें सभी विभागों ने अपना योगदान दिया है । सभी बच्चों में कुछ न कुछ प्रतिभा छुपी रहती है जरूरत है इस प्रतिभा को तरासने की जिसके लिए हमारे प्रशिक्षको ने बड़ी मेहनत और लगन से बच्चों को प्रशिक्षण दी है इस बार समर कैंप में लगभग 400 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई जहां क्रिकेट फुटबॉल बैडमिंटन जूडो कराटे जैसे बहुत सारे खेलों में बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया । बच्चों से भी निवेदन है कि प्रशिक्षण के उपरांत आप यहीं पर मत रुकिए आप अपने आप को तरासने की कोशिश करें । आपको बहुत अच्छे खिलाड़ी के रूप में खुद को बनाना है । आप अपने आप में आत्मविश्वास जागृत करें । आप को अपने परिवार अपने शहर छत्तीसगढ़ और पूरे देश का नाम रोशन करना है । कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक को फुटबॉल ( लक्ष्मीकांत राउतेल,) एथलेटिक्स ( तारा सिंह और हंस कुमार ) पावर लिफ्टिंग ( कृष्णा मूर्ति), वेट लिफ्टिंग ( अनिता शिंदे ) जूडो-कराटे (खुर्शीद आलम नार्वी ), बॉक्सिंग ( टामिन साहू) वॉलीबॉल ( वी.के. पटले ) ,क्रिकेट ( सुरेश रेड्डी) बैडमिंटन ( अमित बादल तिवारी ) और टेबल टेनिस ( एस.के. व्यास ) को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में मंच संचालन घनश्याम पारकर अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन आनंद बोरकर ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मानव संसाधन विभाग के सहयोगी हरक राम साहू अहिल्याबाई एवं देवानंद का भरपूर योगदान रहा ।

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें