औंधी ( CG LIVE NEWS 24 ) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 जून को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत’ राजनंदगांव द्वारा जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम खरदी में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं और अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही युवाओं में पर्यावरण के प्रति अलख जगाने के लिए एक शानदार चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसके माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर जिले के ‘माय भारत’ के अधिकारी शुभजीत डे ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में युवाओं का आगे आना एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। आज के समय में इस तरह के आयोजन युवाओं को प्रकृति और समाज के प्रति जागरूक बनाने में बेहद मददगार साबित होते हैं।इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य (मानपुर) श्रीमती नीतू परचापी, ग्राम पंचायत खरदी की सरपंच श्रीमती अंजलि दर्रो, उपसरपंच घनश्याम कड़ियाम, पंचायत सचिव भारत लाल उसारे, सहायक सचिव श्रीमती प्रतिमा ठाकुर, शिक्षक (हिरचुल) वशिष्ठ कुमार नागराज और स्थानीय नागरिक सुखीराम मंडावी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो भेंट कर पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया गया। इस पूरे गरिमामय कार्यक्रम का सकुशल और सुचारू संचालन माई भारत के वरिष्ठ स्वयंसेवक पुरुषोत्तम पोंगरे और दिलीप भंडारी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवा मंडल के सदस्यों और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें प्रमुख रूप से विदेशी नरेटी, निखिल बढ़ई,खेमराज बढ़ई, टीकम कोठारी, हितेश आचला, अजय मंडावी, जिरेन्द्र कमरो, विवेक दर्रो, पप्पू मंडावी, मनेश्वर मतलामे, प्रहलाद मंडावी, मनीष मंडावी, मंजु मंडावी, करिश्मा धुर्वे, उर्वशी उसारे, कामनी दर्रो, दामिनी उसारे, देवरती मंडावी और अनिता तारम सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।















