August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

रजा यूनिटी फाउंडेशन ने गाय को राष्ट्रीय एवं राजकीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दल्ली राजहरा।रजा यूनिटी फाउंडेशन दल्ली राजहरा एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु तथा छत्तीसगढ़ में राजकीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ संरक्षण, गौवंश सुरक्षा एवं आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि देश के करोड़ों नागरिक गाय को माता का दर्जा देकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। मुस्लिम समाज उनकी धार्मिक भावनाओं एवं आस्था का सम्मान करता है। इसी भावना के तहत भारत सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु तथा छत्तीसगढ़ शासन से गाय को राजकीय पशु घोषित करने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया है।संगठन ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में गाय एवं अन्य गौवंश सड़कों पर आवारा घूमते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और मानव तथा पशु दोनों की जान-माल को नुकसान पहुंचता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पर्याप्त गौशालाओं की स्थापना, उनके समुचित संचालन तथा पशु मालिकों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई।इसके अलावा गौवंश के अवैध वध, अवैध परिवहन एवं तस्करी पर कठोर कार्रवाई करने तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।रजा यूनिटी फाउंडेशन ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह कृषि, पर्यावरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशु कल्याण से भी जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी नीतियां बनाकर उनका कड़ाई से पालन कराया जाना आवश्यक है। संगठन ने उम्मीद जताई कि केंद्र एवं राज्य सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहल करेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें