August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

डीएवी दल्लीराजहरा का शानदार प्रदर्शन: सीबीएसई 12वीं में मानस अग्रवाल बने नगर टॉपर, स्कूल का QPI 71.2% रहा

दल्लीराजहरा। स्थानीय डीएवी इस्पात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, दल्लीराजहरा ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में सफलता का परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम न केवल संख्यात्मक रूप से बेहतर रहा, बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी विद्यालय ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय का औसत क्वालिटी परफॉर्मेंस इंडेक्स (QPI) शानदार 71.2 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।इस गौरवशाली उपलब्धि में छात्र मास्टर मानस अग्रवाल ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए और पूरे नगर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय से इस वर्ष कुल 71 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनमें 45 विद्यार्थी विज्ञान संकाय और 26 विद्यार्थी वाणिज्य संकाय से सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम की सबसे सुखद बात यह रही कि विद्यालय का कोई भी छात्र अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है। कुल 68 विद्यार्थी पूर्णतः सफल घोषित किए गए, जबकि मात्र 3 विद्यार्थियों को पूरक की श्रेणी में रखा गया है।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की सूची में मानस अग्रवाल (93.2%) के बाद परिणया हासिनी ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं आदित्य कुमार पात्र ने 85.4 प्रतिशत, रिशिता सिंह ने 85 प्रतिशत तथा लब्धि जैन ने 84.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप-5 विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई। इन टॉपर्स के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने 80, 75 और 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य श्री जी.वी. राजशेखर राव ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय प्रबंधन भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री आर.बी. गहरवार एवं डीएवी संस्था के क्षेत्रीय निदेशक श्री प्रशांत कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके परिजनों और समस्त विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें