August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज

5 हजार बिहान एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का होगा सम्मान, विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन की भी संभावना

बालोद/डौंडीलोहारा। बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आगामी 25 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डौंडीलोहारा भाजपा मंडल द्वारा आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में जिलेभर की बिहान एवं स्व-सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 5 हजार महिलाओं के सम्मान का प्रस्ताव है। संगठन स्तर पर महिलाओं के सम्मान के लिए इस प्रकार का यह पहला बड़ा आयोजन माना जा रहा है।प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, पर्यटन मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा तथा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए जाने की भी संभावना है। इससे डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।संगठन ने तेज की तैयारियांभाजपा मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। अतिथियों को आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए पदाधिकारी लगातार संपर्क और समन्वय में जुटे हुए हैं।इसी सिलसिले में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं बालोद जिला प्रभारी संध्या परगनिहा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेद सिंह टेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय तथा रेगाडबरी सोसायटी अध्यक्ष निरंजन पटौदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी तथा बतौर अतिथि शामिल होने का आग्रह किया।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। इसके बाद संगठन की तैयारियां और तेज हो गई हैं।महिला सशक्तिकरण का बनेगा बड़ा मंचभाजपा संगठन का मानना है कि महिलाओं के सम्मान को समर्पित यह कार्यक्रम डौंडीलोहारा क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल होगा। जिलेभर से हजारों महिलाओं की सहभागिता के साथ यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी और क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण संदेश देगा।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें