August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

09 अगस्त 2026, प्रातः 8:00 बजे से दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब में एक दिवसीय निःशुल्क बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

दल्ली राजहरा, 05 अगस्त।मार्शल आर्ट क्लब, दल्ली राजहरा द्वारा जिले में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 अगस्त 2026 (रविवार) प्रातः 8:00 बजे से दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें।इस प्रशिक्षण शिविर में देश के प्रतिष्ठित विक्रम पुरस्कार से सम्मानित बॉक्सर एवं मुख्य प्रशिक्षक करण सोनकर खिलाड़ियों को आधुनिक बॉक्सिंग तकनीक, फिटनेस, फुटवर्क, पंचिंग स्किल, डिफेंस तथा प्रतियोगिता की रणनीतियों का विशेष प्रशिक्षण देंगे। साथ ही खिलाड़ियों को बॉक्सिंग के नवीनतम नियमों एवं प्रतियोगिता की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी।शिविर में बालोद जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल कौशल को निखारेंगे। यह प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों से सीखने का सुनहरा अवसर होगा, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।इस अवसर पर प्रदेश के राष्ट्रीय रेफरी एवं जज भी उपस्थित रहेंगे, जो खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के नियमों एवं निर्णायक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देंगे।मार्शल आर्ट क्लब, दल्ली राजहरा लगातार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। क्लब का उद्देश्य ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्र के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें ऐसी मजबूत तैयारी देना है कि वे जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर बालोद जिले और छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में गौरवान्वित करें।आयोजकों ने जिले के सभी बॉक्सिंग खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों से 09 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब में आयोजित इस पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह शिविर बालोद जिले में बॉक्सिंग खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध होगा।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें