August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए काशी विश्वनाथ एवं बैजनाथ धाम में की गई विशेष पूजा-अर्चना

क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं विकास की कामना को लेकर जिले एवं प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने पवित्र काशी विश्वनाथ एवं बैजनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन कर विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर नेताओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में शांति, समृद्धि, अच्छी वर्षा, किसानों की उन्नति तथा प्रदेश एवं जिले के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जनकल्याण और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है।दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने वालों में अनिला भेडिया पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक डोंडिलोहारा,चंद्रेश हिरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,पीयूष सोनी प्रदेश प्रतिनिधि,शिव प्रसाद बारला अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंडि ,कोमेश कोर्राम महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी,पुनीत सेन प्रदेश अध्यक्ष सेन समाज ,कैलाश राजपूत विधायक प्रतिनिधि और वेंकट राव (छाया adakshay प्रतिनिधि ),पप्पू पंजवानी,संदीप चंद्राकर,शशांक चंद्राकर,राजा दाहरवाल भाजपा नेता

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें