August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

पाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बंधाखार से शिवभक्तों का जत्था रवाना

कोरबा / सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम बंधाखार में “एक पेड़ बोल बम के नाम” अभियान के तहत बोल बम सेवा समिति द्वारा शिवभक्तों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। शिवभक्तों ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार कंवर तथा सरपंच प्रतिनिधि तनु सिंह मरावी ने शिवभक्तों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।कांवड़ यात्रा पर रवाना होने वाले शिवभक्तों में राजेश श्रीवास, शंकर चौहान, मनीष मिश्रा, हरना देवांगन, प्रदीप राठौर, हेमलाल श्रीवास एवं अंजोर कुर्रे शामिल रहे। सभी श्रद्धालु “बोल बम” एवं “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।कार्यक्रम में डॉ. संतोष बघेल, इंद्रप्रकाश शर्मा, चीकू नायक, आशीष शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने “बोल बम” के नारों के बीच शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा भगवान भोलेनाथ से सभी की सुख-समृद्धि और कुशल यात्रा की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ बोल बम के नाम” अभियान धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक श्रद्धालु से एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।इस आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश देते हुए क्षेत्र के लोगों को नई प्रेरणा दी।— ज्ञान शंकर तिवारीबंधाखार, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें