बालोद जिले में नए पुलिस अधीक्षक महोदय के पदभार ग्रहण करते ही जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। पदभार संभालते ही एसपी महोदय के निर्देश पर पूरे *दल्लीराजहरा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों* के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। दल्लीराजहरा वासियों ने लंबे समय से अवैध कारोबारों पर रोक की मांग की थी, जिसे नए एसपी महोदय ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया।*स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों* ने पुलिस प्रशासन और *एस पी साहब* के इस सराहनीय प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस कड़ी कार्यवाही से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा तथा युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आने से बचेगी।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।जिले के नागरिकों ने नए एसपी महोदय एवं समस्त पुलिस टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बालोद जिला अपराध मुक्त और नशा मुक्त बनेगा।















