August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

मोहला पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: 19 पेटी गोवा व्हिस्की के साथ तस्कर गिरफ्तार, 171 लीटर शराब जब्त

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (CG LIVE NEWS 24)। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम देवरसुर में दबिश देकर भारी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब का भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 19 पेटी गोवा व्हिस्की शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 171 बल्क लीटर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मोहला श्री नोहर लाल मंडावी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मोहला निरीक्षक श्री संदीप टोप्पो के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में 27 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरसुर का एक व्यक्ति अपने खेत-बाड़ी स्थित मकान में बिक्री के लिए भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

सहा. उप निरीक्षक गुनेश निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम देवरसुर पहुंचकर संदेही घनश्याम निषाद पिता मेहतेरु निषाद (42 वर्ष) के ठिकाने पर विधिवत छापेमारी की। तलाशी लेने पर मौके से 19 पेटी में बंद कुल 1950 पौवा (171 बल्क लीटर) मध्यप्रदेश निर्मित ‘गोवा व्हिस्की’ शराब बरामद हुई। आरोपी के पास शराब के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने गवाहों के समक्ष सभी सामग्री को जप्त कर लिया।आरोपी घनश्याम निषाद का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस सफल एवं प्रभावी कार्रवाई में सउनि0 गुनेश निषाद, पूर्णानंद मसीहा, प्रशिक्षण उप निरीक्षक अश्वनी कश्यप, प्रधान आरक्षक जयलाल भास्कर, बलियार कड़ियाम, आरक्षक वृंदा पाटिल, दिलेश्वर भास्कर, थामेंद्र साहू तथा महिला आरक्षक प्रभा साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें