August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

मछली पकड़ने गए 45 वर्षीय व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत, औंधी क्षेत्र के नलकसा गांव की घटना

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले के औंधी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नलकसा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय लालसाय उसेंडी की नवागढ़ डैम की नहर में डूबने से मौत हो गई।

​मिली जानकारी के अनुसार, लालसाय उसेंडी मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अपने परिजनों से नवागढ़ डैम की तरफ मछली पकड़ने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। डैम के पास पहुंचने के बाद वे अचानक हादसे का शिकार होकर नहर के पानी में डूब गए। कुछ देर बाद जब ग्रामीणों की नज़र नहर में पड़े बेहोश लालसाय पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पानी से बाहर निकाला।

​ग्रामीण तत्काल उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंधी लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फेफड़ों में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण इलाज के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं।

​मामले की जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंधी के डॉ. वाई. एस. सुमन ने बताया कि लालसाय उसेंडी को डूबने की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। अत्यधिक पानी पीने की वजह से उनके फेफड़ों में पानी चला गया था, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो गया था और वे बेहोशी की हालत में थे। डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू किए जाने के करीब आधे घंटे के भीतर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

​घटना की सूचना मिलने पर औंधी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद से नलकसा गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें