August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दल्ली राजहरा के सप्तगिरि पार्क में मुख्य महाप्रबंधक आर.बी. गहरवार ने किया वृक्षारोपण, रुद्राक्ष और गुलमोहर के पौधे लगाए

-*दल्ली राजहरा* लोह अयस्क समूह के मुख्य महाप्रबंधक *आर.बी. गहरवार* ने मंगलवार को दल्ली राजहरा स्थित *सप्तगिरि पार्क* में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष और गुलमोहर के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में सप्तगिरि पार्क के इंचार्ज *युवराज साहू* भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गार्डन स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहा और उन्होंने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।उल्लेखनीय है कि दल्ली राजहरा का सप्तगिरि पार्क अपनी हरियाली और विविध प्रकार के पौधों के लिए जाना जाता है। यहां हर मौसम में हरी-भरी हरियाली देखने को मिलती है, जिसके कारण यह शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।मुख्य महाप्रबंधक गहरवार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ पर्यावरण को लाभ मिलता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण तैयार होता है।उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाए ताकि वे बड़े होकर क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ा सकें।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें