कोरबा / पाली थाना के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत ईरफ के मोहल्ला हर्राड़ीह में शनिवार की देर रात करीब 11:00 बजे हुई जहां अंधेरे में एक व्यक्ति चेतराम धनवार के झोपड़ी में घुस गया और सोते समय उसे पर टांगिया से हमला कर दिया इस दौरान चैतराम का जबड़ा टूट गया उसके चिल्लाने पर उसकी पत्नी बचाने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसे पर भी हमला कर दिया वहां से भाग कर आरोपी पास ही दूसरी झोपडी मे खाट पर सो रही चैतराम की वृद्ध मां समारीन बाई 65 वर्ष के कनपटी पर टांगिया से वार किया,परिजन वहां पहुंचे तो समारीन बाई की मौत हो गई, घटना की सूचना पुलिस को देकर डायल 112 की मदद ली गई घायल चैतराम को पाली अस्पताल पहुंच कर भर्ती कराया गया वही मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई परिजन हुआ वह ग्रामीणों के बयान से के आधार पर जमीन विवाद पर हमले की आशंका से संदेह के आधार पर कुछ लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है..जमीन विवाद को लेकर हमले की आशंका.संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस!!















