August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

* दल्ली राजहरा से 31 जुलाई को रवाना होगी 74 शिव भक्तों की 21वीं कावड़ यात्रा, बाबा बैजनाथ को किया जाएगा जलाभिषेक*

महादेव के पावन महीना सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। सावन को शिव भक्तों के लिए सबसे खास महीना माना जाता है। इसी पावन अवसर पर बोल बम कांवरिया समिति, शिव संस्कार धाम दल्ली राजहरा की ओर से इस वर्ष भी 21वीं बाबा धाम कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।समिति के अनुसार इस यात्रा में कुल *74 शिव भक्त* शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत *31 जुलाई, शुक्रवार* को शिव संस्कार धाम मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ होगी।*यात्रा का कार्यक्रम*- यात्रा का पहला पड़ाव *काशी नगरी* होगा। यहां बाबा काशीनाथ को जल अर्पित कर मुक्ति के द्वार पर आशीर्वाद लिया जाएगा।- इसके बाद *3 अगस्त* को सुल्तानगंज स्थित *उत्तर वाहिनी गंगा* से पवित्र जल लेकर कावड़ यात्रा शुरू होगी।- भक्त लगभग *110 किलोमीटर* की पैदल कावड़ यात्रा पूरी कर

*मनोकामना ज्योतिर्लिंग बाबा बैजनाथ धाम* में जल अर्पित करेंगे।- दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के बाद भक्तगण *दो शक्तिपीठों – तारा शक्तिपीठ और दक्षिणेश्वर काली पीठ* के भी दर्शन करेंगे।- पूरी यात्रा संपन्न कर दल्ली राजहरा की टीम *9 अगस्त सुबह 10:00 बजे* वापस शिव संस्कार धाम पहुंचेगी।*यात्रा में प्रमुख रूप से ये भक्त शामिल होंगे* साधुराम, हेमशंकर साहू, जे आर यादव, रमेश रावटे, संजय कुमार दर्रो, मदन, हरिवंश, गंगाराम, खैमलाल, कान्ति, लता सिन्हा, रेखा साहू, ममता और भानुमति।बोल बम कांवरिया समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है और शिव संस्कार धाम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।बोल बम 🙏

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें