मालीघोरी
/ ग्राम पंचायत दुधली के वार्ड नं 12 में निवासी हृदय राम धनकर जो कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका आज स्वर्गवास हो गया के अन्त्येष्टि कार्यक्रम में उनके शोकाकुल परिवार को वार्ड नं ,12 कि पंच आरती भट्ट ने संवेदना व्यक्त करते हुए 1001 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने के साथ ही आरती भट्ट ने यह भी बताया कि हमने चुनावी वादा में स्वयं कि खर्चा से गांव की बहन-बेटियों की शादी में 501 रुपये का सहयोग व गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करने वाले मृतक परिवार के अंत्येष्टि कार्यक्रम में 1001 रुपया देने का वायदा किया था जिसकी पहल कि गई इस पहल से ग्राम पंचायत दुधली कि सरपंच श्रीमती पिलेश्वरी नेताम उप सरपंच मोहित देश, वा अन्य पंचों और ग्रामवासियों एवं अन्य समाज के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की सरपंच पीलेश्वरी नेताम, उपसरपंच मोहित देशमुख एवं सभी पंचों ने विशेष रूप से बैठक कर आरती भट्ट के इस सहयोगात्मक कदम की प्रशंसा की पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि संकट के समय में इस तरह का सहयोग समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करता है ग्रामवासियों ने आरती भट्ट के इस मानवीय कार्य को अनुकरणीय बताया और आशा जताई कि अन्य जनप्रतिनिधि भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे l















