August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज एवं राहुल गांधी की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

दल्ली राजहरा, 23 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आज दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने जैन भवन चौक पर धरना देकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की तथा शाम 6:00 बजे रैली निकालते हुए गुप्ता चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं तथा शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्था के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं।

उन्होंने शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं अश्रुगैस का प्रयोग किया गया। इसके विरोध में प्रधानमंत्री आवास के समक्ष धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बलपूर्वक हिरासत में लिया गया, जिसकी कांग्रेस ने कड़ी निंदा की।पुतला दहन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि जायसवाल, लक्ष्मण शर्मा, ईश्वर राव, राजकुमार साहू, श्रीनिवास राव, महेंद्र अप्पू, चंद्र प्रकाश सिन्हा, जागेश्वर यादव, शैलेष जैन, प्रवीण शर्मा, जोगेंद्र ठाकुर, संतोष घराना, राघवेंद्र ठाकुर, कृष्णा यादव, प्रदीप साहू, सोहैल, मुरली पटेल, तिलक मानकर, दिनेश उर्वसा, तेजेंद्र प्रसाद, अभय सिंह, राजू विनायक, सोहन खड़से, शफीक कुरैशी, शकील बाबा, अशोक बांबेश्वर, विजय जोगदंड, पिंकू डे, फ्रांसिस कोलिन, भारत देवांगन, जगदीश श्रीवास, संतराम सेन, आशाराम साहू, स्वप्नील तामगाडगे, खिलेश पटेल, नीरज साहू, अशोक मुख्य, विद्या रावटे, जयालक्ष्मी, प्रभा माथनकर, नर्मदा सहारे, चंदा टांडिया, रुक्मणी किशोर, विवेक मसीह तथा नगर पालिका परिषद के पार्षद रौशन पटेल, सूरज विभार, पावेन्द्र कोडप्पा, प्राची गायकवाड़, सुमरित उर्वसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें