October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

*13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन *बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन* चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी,

*दल्ली राजहरा: जर्जर PHC भवन में टूटकर गिरा प्लास्टर, बड़ा हादसा टला, मरीजों और स्टाफ की जान जोखिम में*

*चिखलाकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा, जर्जर भवन कभी भी बन सकता है बड़े हादसे का कारण*

*दल्ली राजहरा, बालोद।*दल्ली राजहरा और चिखलाकसा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य का एकमात्र सहारा शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा, दल्ली राजहरा की इमारत अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि वह कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।*रात 10 बजे गिरा प्लास्टर, दिन में होता तो जाती जान*प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 अक्टूबर को रात लगभग 10 बजे अस्पताल के ड्रेसिंग रूम का बड़ा हिस्सा छत से टूटकर नीचे गिर गया। उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ, अगर यही हादसा दिन के समय होता जब ड्रेसिंग रूम में मरीजों की लंबी लाइन लगी होती है, तो कई मरीजों को गंभीर चोट आना तय था।*हजारों मरीजों की जान जोखिम में*आपको बता दें कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल चिखलाकसा का नहीं, बल्कि दल्ली राजहरा शहर और आसपास के दर्जनों गांवों का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र है। यहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। OPD में हमेशा भीड़ लगी रहती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस जर्जर भवन की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।भवन की दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ चुका है, छत और बीम में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, सीलन के कारण सरिया दिखने लगी है और बरसात में तो पूरी छत टपकती है। मरीजों को डर के साए में इलाज कराना पड़ रहा है।*ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द मरम्मत की मांग*इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अस्पताल के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को इस जर्जर भवन के बारे में लिखित में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिला है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि किसी बड़ी जनहानि से पहले इस भवन का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाए या नए भवन की स्वीकृति दी जाए, ताकि मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित माहौल में स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें