October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट

दल्ली राजहरा में आवारा मवेशियों का आतंक: हिंदू सेना ने नगर पालिका को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

​दल्ली राजहरा। CG LIVE NEWS 24 :नगर में दिन-ब-दिन गंभीर होती आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर हिंदू सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी और अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के भीतर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

​सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, व्यस्त बाजार क्षेत्रों और आवासीय कॉलोनियों में बड़ी संख्या में आवारा मवेशी जमा रहते हैं। इससे न केवल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, बल्कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। वाहन चालकों और राहगीरों के लिए सड़कों से गुजरना जोखिम भरा हो गया है, साथ ही मवेशियों की उपस्थिति से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है।

​हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का स्थान अत्यंत पूजनीय है, लेकिन देखरेख के अभाव में वे सड़कों पर भटकने, अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां झेलने और हादसों का शिकार होने के लिए विवश हैं। संगठन ने मांग की है कि घूम रहे मवेशियों को तत्काल सुरक्षित गौशालाओं या व्यवस्थित स्थानों पर भेजा जाए और अपने पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

​हिंदू सेना ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो नगर पालिका कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

​ज्ञापन सौंपते समय हिंदू सेना की जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष शंकर साहू, मातृशक्ति नगर अध्यक्ष संगीता रजक, नगर महामंत्री पुष्पा शांडिल्य, नगर पालिका परिषद एल्डरमेन महेंद्र पिपरे, सर्व समाज अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिन्हा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मंजीत कौर, गिरधर सिन्हा, गोलू जायसवाल और सोनू मानिकपुरी सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें