दल्ली राजहरा, बालोद।* छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इकाई दल्ली राजहरा ने व्यापारियों पर Merchant Discount Rate (MDR) शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।
**चैम्बर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़े प्रतिष्ठान तक UPI, QR Code और POS के जरिए डिजिटल भुगतान स्वीकार कर रहे हैं, जो व्यापारिक अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में हर लेन-देन पर अतिरिक्त MDR शुल्क छोटे और मध्यम व्यापारियों पर सीधा आर्थिक बोझ डालेगा।*चैम्बर की प्रमुख मांगें:*1. व्यापारियों पर MDR का अतिरिक्त भार तत्काल वापस लिया जाए।2. छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को डिजिटल भुगतान पर किसी भी अतिरिक्त शुल्क से राहत दी जाए।3. MDR से जुड़ा कोई भी नया प्रावधान लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों से चर्चा की जाए।चैम्बर के अध्यक्ष अमित कुकरेजा और महामंत्री भूपेन्द्र डहरवाल ने कहा कि व्यापारियों की लागत बढ़ाने वाला कोई भी शुल्क स्वीकार्य नहीं होगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा को भी सौंपी गई है।














