November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशा मुक्ति रैली ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ

सवांददाता @ सरोजकुमार चौहान

कोरबा, / ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित करने एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढाली में नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया।रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली में लोगों को नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए संकल्प एवं शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुढाली के सरपंच श्री रामेश्वर सिंह मरकाम, परिवीक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार दिवाकर, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती जया मेहर, प्रधान पाठक श्री टेक राम यादव, प्रधान आरक्षक श्री हेमप्रकाश डडसेना, श्री पवन राजवांडे एवं सहायक वर्ग-3 श्री दीपक मार्काे सहित अन्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें