दल्ली राजहरा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी इस बार पूरे देश में ऐतिहासिक महा-अभियान के रूप में मनाने जा रही है। प्रधानमंत्री जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के 25 वर्षों के समर्पण को नमन करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जाएगा, जिसे देशवासी एक स्वर्णिम युग की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 4 के लोकप्रिय पार्षद संजीव सिंह ने पूरे नगरवासियों एवं वार्डवासियों से विशेष अपील की है।पार्षद संजीव सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को संध्या ठीक 7:00 बजे सभी नगरवासी अपने-अपने घरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम एक दीया अवश्य जलाएं। इस दीये को “आशीर्वाद का दीया” नाम दिया गया है।उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने अपना जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया है। उनका 25 वर्षों का सेवाकाल हम सभी के लिए प्रेरणा है। एक दीया उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र को निरंतर आगे ले जाने की उनकी संकल्प शक्ति के लिए हमारी ओर से आशीर्वाद होगा।”पार्षद ने मोहल्लेवासियों से आग्रह किया है कि इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने घरों में दीया जलाकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा करें, ताकि पूरा नगर एकता और कृतज्ञता के प्रकाश से जगमगा उठे।














