बालोद। दुधली स्कूल के वर्ष 2005 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह 15 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शीतल पैलेस, बालोद में हर्षोल्लास एवं भावनात्मक माहौल में आयोजित किया गया।लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलकर सहपाठियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और स्कूल के दिनों की पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। सभी ने अपने स्कूल जीवन से जुड़े किस्से, अनुभव और यादें साझा कीं।आयोजन के दौरान 2005 बैच के छात्र-छात्राओं को स्मृति स्वरूप मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। मोमेंटो प्राप्त करते समय सभी के चेहरे पर खुशी और भावुकता देखने को मिली। इस अवसर ने समारोह की यादों को और भी खास बना दिया।समारोह में पुरानी तस्वीरों एवं यादों को साझा करते हुए कई भावुक क्षण भी देखने को मिले। वर्षों बाद मिले दोस्तों ने एक-दूसरे का हालचाल जाना और साथ बिताए बचपन के खुशनुमा पलों को याद किया।कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ आपसी स्नेह, मित्रता और भाईचारे का माहौल रहा। सभी ने भविष्य में भी ऐसे मिलन समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया।2005 बैच का यह मिलन समारोह पुरानी दोस्ती, यादों और रिश्तों को फिर से जोड़ने वाला एक यादगार अवसर बन गया।















