*नेपाल में होगा दमखम का प्रदर्शन: 2 से 4 अक्टूबर तक काठमांडू में होगी एशिया प्रशांत आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप*-दल्ली राजहरा, छत्तीसगढ़*छत्तीसगढ़ आर्म रेसलिंग संगठन के महासचिव श्री अमर मोती दास, गुरु पांच निवास, शिव मंदिर के पास, न्यू चंद्रा कॉलोनी वार्ड नं. 20, राजनांदगांव ने जानकारी देते हुए बताया कि महासंघ द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार नेपाल के काठमांडू में आयोजित होने वाली एशिया प्रशांत आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय आर्म रेसलिंग टीम की घोषणा कर दी गई है।यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप *2 अक्टूबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक नेपाल की राजधानी काठमांडू* में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में जूनियर, सीनियर, मास्टर और दिव्यांग वर्ग में महिला एवं पुरुष श्रेणियों के मुकाबले होंगे।महासंघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से निम्नलिखित खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन हुआ है -*श्री आशीष कुमार कांडे पिता श्री हेमंत कुमार कांडे, निवासी दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 14, चिखलाकसा, जिला – बालोद, छत्तीसगढ़*श्री अमर मोती दास ने बताया कि यह पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि राज्य के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।














