डौंडी-लोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें डौंडी-लोहारा आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया।माननीय मुख्यमंत्री जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए डौंडी-लोहारा आने की अपनी सहमति प्रदान की। उनके आगमन की सहमति से क्षेत्रवासियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री देवलाल ठाकुर जी, बालोद जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया जी, लोहारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा जी, पूर्व जिला महामंत्री श्री देवेंद्र जायसवाल जी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।डौंडी-लोहारा के विकास और जनहित के लिए यह भेंट निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण पहल है।
Ad















