August 13, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

**10 अगस्त को दल्ली राजहरा में ‘जेल भरो आंदोलन’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम__ट्रेड यूनियन/संयुक्त किसान मोर्चा*

दल्ली राजहरा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, क्षेत्रीय श्रमिक संगठनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त, सोमवार को दल्ली राजहरा के स्टेट हाईवे-930, गोटुलमुंडा में जिला स्तरीय एक दिवसीय चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन एवं जेल भरो आंदोलन आयोजित किया गया है।कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्र के विभिन्न श्रमिक, किसान, महिला, युवा एवं सामाजिक संगठन संयुक्त रूप से करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, संयुक्त खदान मजदूर संघ, सीटू, इंटक, जिला किसान संघ बालोद, महिला मुक्ति मोर्चा एवं बेरोजगार युवा संघ सहित विभिन्न संगठनों की भागीदारी रहेगी।आयोजकों ने बताया कि आंदोलन के माध्यम से चार श्रम संहिताओं को वापस लेने, किसानों की फसलों की न्यूनतम मूल्य पर खरीदी की कानूनी गारंटी देने, विद्युत विधेयक 2025 वापस लेने, कृषि संसाधनों से जुड़े कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा एग्रीटेक पंजीयन वापस लेने जैसी प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी।इसके साथ ही किसानों को खाद एवं बीज की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा फसल बेचने की प्रक्रिया में ऑफलाइन व्यवस्था का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।आयोजकों के वरिष्ठ और पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के हितों से जुड़े सवालों को लेकर व्यापक एकजुटता की आवश्यकता है। सरकार की नीतियों का विरोध केवल किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है।**सभी वर्गों से आंदोलन में शामिल होने की अपील*संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के साथ क्षेत्रीय संगठनों ने दल्ली राजहरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, मजदूर, महिलाएं, बेरोजगार युवा, छात्र संगठन, सामाजिक संगठन एवं बुद्धिजीवियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।आयोजकों ने कहा कि अपने हक और अधिकारों की रक्षा के लिए मजदूर-किसान, युवा, महिला और आम जनता को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में 10 अगस्त को गोटुलमुंडा पहुंचकर चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन एवं जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें