August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

औंधी तहसील अंतर्गत पेड़ोदी संकुल के कोहकाटोला में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, बंद मिला प्राथमिक विद्यालय; गंदगी और झाड़ियों से घिरा परिसर

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ( CG LIVE NEWS 24 ) : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की बयार बहने और शिक्षा के स्तर को सुधारने का दावा कर रही है, वहीं ज़मीनी हक़ीक़त इन दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के औंधी तहसील अंतर्गत पेड़ोदी संकुल के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, कोहका टोला से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का एक अत्यंत चिंताजनक मामला सामने आया है। आदिवासी बहुल इस अंचल में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद नौनिहालों के भविष्य पर ताला लटका हुआ है और पूरा स्कूल परिसर देखरेख के अभाव में बदहाल पड़ा है। स्थानीय स्तर पर पड़ताल करने के दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर बड़ा सा ताला लटका मिला। नया सत्र शुरू हुए कई दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों को पढ़ाने के लिए कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। विद्यालय भवन के आसपास लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण पूरा परिसर ऊंची-ऊंची घासों, झाड़ियों और कचरे से पटा हुआ है। बरसात के मौसम में ऐसी स्थिति बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनी हुई है, क्योंकि झाड़ियों के कारण विषैले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है।आदिवासी अंचल के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के जो दावे किए जाते हैं, वे कोहका टोला में पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। नियमित शिक्षण व्यवस्था न होने से गांव के मासूम बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। मुख्यधारा से जुड़ने के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा जरिया है, लेकिन इस तरह की अनदेखी से बच्चों का शैक्षणिक स्तर पिछड़ता जा रहा है।

मामले की गंभीरता को लेकर गांव के पटेल सुखाराम नेताम ने बताया कि जब से नया सत्र शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक शिक्षक मुश्किल से दो-तीन बार ही आए होंगे। गुरुजी लोग स्कूल नहीं आते, जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब गांव में स्कूल बना है, तो शिक्षकों को नियमित आकर पढ़ाना चाहिए। वे आते भी हैं तो केवल एक-दो घंटे पढ़ाकर छुट्टी कर चले जाते हैं, जिससे गांव के बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।वहीं इस पूरे मामले पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मानपुर, अंगद राम कौर ने कहा कि संबंधित स्कूल में कौन शिक्षक पदस्थ है और वहां की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी जानकारी लेकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस मामले की जानकारी संबंधित शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और अब ग्रामीणों तथा अभिभावकों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। ग्रामीणों ने एकसुर में मांग की है कि विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति तत्काल सुनिश्चित की जाए, परिसर की अविलंब सफाई कराई जाए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। उनका स्पष्ट कहना है कि दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अधिकार है और शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें