August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

*दल्लीराजहरा में 28 जुलाई को जीएसटी सेमिनार, व्यापारी जानेंगे नए नियम और फाइलिंग प्रक्रिया*

*दल्लीराजहरा*। व्यापारियों को जीएसटी के नवीनतम नियमों और रिटर्न फाइलिंग की जटिलताओं को आसान बनाने के लिए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, अनाज किराना व्यापारी संघ दोनों तत्वाधान में दल्ली राजहरा इकाई द्वारा एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम *28 जुलाई 2026, मंगलवार को सुबह 11:30 बजे पूज्य सिंधु भवन, दल्लीराजहरा* में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार इस सेमिनार में जीएसटी विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ प्रसिद्ध सीए *श्री चेतन तारवानी* जी जीएसटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। चर्चा का मुख्य फोकस नए नियम, फाइलिंग प्रक्रिया में बदलाव और व्यापारियों के सामने आने वाली आम समस्याओं के समाधान पर रहेगा।इस कार्यक्रम का आयोजन *अनाज किराना व्यापारी संघ एवं राजहरा व्यापारी संघ* के सहयोग से किया जा रहा है। चेंबर ने सभी व्यापारी बंधुओं और सम्मानित नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।*नोट:* कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें