August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की दर्दनाक मौत; पांच घायल

दल्लीराजहरा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे का खंभा बुरी तरह मुड़ गया और कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार इंजीनियरिंग की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चिपरा में आयोजित एक शादी समारोह से शामिल होकर रणजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार से अपने घर डौंडी लौट रहे थे।

इसी दौरान दल्लीराजहरा स्थित हिन्दू होटल के पास कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के वक्त कार रणजीत सिंह पाटिल ही चला रहे थे, जो कि मृतका के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस दुखद हादसे में कार सवार इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में मौजूद अन्य पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण वाहन की अत्यधिक तेज रफ्तार होना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की विवेचना कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें