August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

युवा मोर्चा ने भीष्म रथ प्रांगण से शुरू किया साप्ताहिक स्वच्छता अभियान

दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, दल्ली राजहरा मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के व्यू प्वाइंट स्थित भीष्म रथ प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाकर जनसहभागिता के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा नगरवासियों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरणलाल साहू ने स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।अभियान में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद श्री मेवा पटेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री मुकेश खास, मंडल मंत्री श्री समर्थ लखानी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री श्री ललित जैन, उपाध्यक्ष श्री एम.डी. इमरान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सागर गनीर, मंडल महामंत्री श्री राहुल साहू, उपाध्यक्ष श्री राहुल शर्मा, श्री रौनक साहू, श्री रोहित साहू एवं कार्यालय प्रभारी श्री शेखर सहित युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर युवा मोर्चा ने घोषणा की कि नगर को स्वच्छ एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस जन-अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें