August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

डीबी ग्रुप द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 74 यूनिट रक्तदान, रक्तवीरों का हेलमेट देकर किया गया सम्मान

दल्ली राजहरा। डीबी ग्रुप द्वारा रविवार को शहीद ब्लड सेंटर, शहीद अस्पताल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 74 यूनिट रक्तदान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री तोमन साहू उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।इस अवसर पर राजहरा थाना प्रभारी श्री अविनाश सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति प्रेरणादायक संदेश दिया। साथ ही उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की।शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया, ताकि रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों में जागरूकता बढ़े। महिलाओं एवं युवा वर्ग ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।डीबी ग्रुप पिछले 11 वर्षों से रक्तदान सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संस्था के माध्यम से अब तक 8,000 से अधिक यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती है। संस्था का उद्देश्य “हर घर से एक रक्तदाता” तैयार करना है, ताकि किसी भी परिवार में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर परिवार का सदस्य ही रक्तदान कर अपने परिजन की मदद कर सके और किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डीबी ग्रुप ने सभी रक्तदाताओं, मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी, अतिथियों, सहयोगियों एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउण्डेशन डीबी ग्रुप एवं शहीद ब्लड सेंटर की टीम का सहयोग रहा

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें