August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दल्ली राजहरा नगर पालिका में विकास कार्यों में हो रहा राजनीतिक भेदभाव : रतिराम कोसमा

दल्ली राजहरा नगर पालिका में विकास कार्यों के नाम पर खुलेआम राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है। जिन वार्डों से कांग्रेस के पार्षद जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं, उन वार्डों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है और नगर की जनता के साथ अन्याय है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने जारी बयान में कहा कि संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर के विभिन्न विकास कार्यों हेतु लगभग 3 करोड़ रुपये की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में 79 लाख 97 हजार रुपये की लागत से 14 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई, लेकिन इन कार्यों में कांग्रेस पार्षदों के वार्डों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।उन्होंने बताया कि शेष राशि से नगर पालिका के सिफारिश पत्र के आधार पर पुनः 1 करोड़ 31 लाख 22 हजार रुपये की लागत के 16 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इन कार्यों में भी उन वार्डों को शामिल नहीं किया गया जहाँ कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित होकर जनता की सेवा कर रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि विकास कार्यों के चयन में राजनीतिक पक्षपात किया जा रहा है।रतिराम कोसमा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही विकास कार्यों के वितरण में लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्य किसी राजनीतिक दल विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे नगर के सभी नागरिकों के लिए होने चाहिए। किसी भी वार्ड के साथ राजनीतिक आधार पर भेदभाव करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा इस अन्याय और भेदभाव को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी नगर की जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी तथा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे भेदभावपूर्ण रवैये और उनके चाल-चरित्र को शहर की जनता के सामने उजागर करेगी।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें