November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कल 18 जुलाई को आयोजित होगी “रन फॉर ग्रीन” मैराथन“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

कोरबा@ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोरबा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत “रन फॉर ग्रीन” कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 7ः00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा में होगा।इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छ एवं हरित कोरबा के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। मैराथन के समापन के पश्चात प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।कार्यक्रम में भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी एवं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की विजेता टीम की कप्तान सुश्री किरण पिस्दा विशेष आकर्षण के रूप में उपस्थित रहेंगी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए 50 हजार रूपये से अधिक राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।जिला प्रशासन कोरबा ने जिले के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सहभागिता कर हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ कोरबा के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें