August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

*खैरवाही हाई स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 125 पौधे रोपित, जनप्रतिनिधियों और बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

*बालोद* | 17 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बालोद के तत्वावधान में गुरुवार को ग्राम खैरवाही हाई स्कूल के प्रांगण में जिला स्तरीय “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 125 पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:* भाजपा प्रदेश आई टी सेल अध्यक्ष *श्री मोरध्वज गिलहरे जी*, जिला अध्यक्ष *श्री टी आर डहरे जी*, जिला उपाध्यक्ष *श्री माधवान डोंगरे जी*, *श्री अश्वन बारले जी*, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी *श्री अनिकेत देशलहरे जी*, जिला कोषाध्यक्ष *श्री मातरम कोसरे जी* एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *श्री रामनारायण धनकर जी* उपस्थित रहे।

*विशेष उपस्थिति – जनप्रतिनिधि:* 1. *श्रीमती मोहनतिन चौरका जी* – अध्यक्ष, नगर पंचायत डौडी 2. *श्रीमती कुंती देवांगन जी* – अध्यक्ष, नगर पंचायत चिखलाकसा 3. *श्री राजू रावटे जी* – उपाध्यक्ष, नगर पंचायत चिखलाकसा 4. *श्रीमती अमरीका ठाकुर जी* – पार्षद, नगर पंचायत डौडी 5. *श्री लल्लू राम टेकाम जी* – पार्षद, नगर पंचायत चिखलाकसा 6. *श्री मदन लाल ठाकुर जी**शिक्षकगण – हाई स्कूल ग्राम खैरवाही:* प्राचार्य *श्री एस. के. साहू जी* के नेतृत्व में *श्री एस. राम ठाकुर जी, श्री अमर दीप गुप्ता जी, श्रीमती उमा ठाकुर जी, कु. दीपिका देवांगन जी, श्री लिकेश कुमार गंजीर जी, श्रीमती राजमती देवांगन जी एवं श्रीमती पदमा धुर्वे जी* ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, सदस्य एवं ग्रामीण स्कूल के बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।इस पुण्य अवसर पर सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने अपनी माँ के नाम पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बालोद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें