August 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

डी.ए.वी. स्कूल के सामने कीचड़ की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए – श्रीनिवासन

दल्ली राजहरा नगर स्थित डी.ए.वी. स्कूल के मुख्य प्रवेश मार्ग के सामने भारी कीचड़ जमा होने से स्कूली बच्चों, पालकों एवं आम नागरिकों को प्रतिदिन गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूल खुलने एवं छुट्टी के समय बच्चों को सुरक्षित आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा उन्हें छोड़ने एवं लेने आने वाले पालकों को भी अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर जनसमस्या को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के महामंत्री श्रीनिवास ने संबंधित स्कूल प्रबंधन से मांग की है कि स्कूल के सामने कीचड़युक्त मार्ग पर तत्काल मुरम अथवा फाइन्स डलवाकर मार्ग को समतल एवं सुगम बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों, पालकों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोपरि है। बरसात के मौसम में कीचड़ के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए इस समस्या का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है।श्रीनिवासन ने आशा व्यक्त की है कि स्कूल प्रबंधन जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा और विद्यार्थियों तथा पालकों को हो रही परेशानी का तत्काल समाधान करेगा।श्रीनिवास रावमहामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दिलली राजहर

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें